{"_id":"5ba93f35867a557ea94a6421","slug":"41537818421-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय गेट पर छात्रों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय गेट पर छात्रों ने दिया धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय गेट छात्रों ने दिया धरना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दलित शोध छात्र दीपक कुमार के आत्महत्या के प्रयास के मामले में आरोपित दो प्रोफेसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालय गेट पर धरना दिया और नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुुंचे कुलपति को ज्ञापन सौंपकर दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष और डीन कला संकाय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी का केस दर्ज कराने की मांग की। कुलपति ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा देकर धरना खत्म करवाया।
छात्रों का धरना सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान एहतियातन मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने छात्रों से वार्ता कर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन छात्र कुलपति से मिलने पर अड़े रहे। कुलपति से छात्र शिव शंकर गोंड ने विभागों में जातीय उत्पीड़न बंद कराने की मांग की। छात्रों ने जल्द कार्रवाई न होने पर एक अक्टूबर को डीएम और एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपने की बात कही। इस दौरान सुरेंद्र भारती, अन्नू प्रसाद, राजीव यादव, अमर पासवान, पवन कुमार, सूरज यादव, श्रियांशु यादव, सुग्रीव यादव आदि रहे।