फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अतिक्रमण: भाजपा विधायक के हॉस्पिटल की बाउंड्री तोड़ी, हंगामा

भाजपा विधायक के हॉस्पिटल की बाउंड्री तोड़ी, हंगामा

Wed, 29 Aug 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 29 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण: भाजपा विधायक के हॉस्पिटल की बाउंड्री तोड़ी, हंगामा
मेडिकल कॉलेज रोड से अतिक्रमण हटाया गया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। खजांची चौराहे से मेडिकल कॉलेज के बीच मंगलवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। सात घंटे तक चले अभियान के दौरान पक्के निर्माण के अलावा सौ से ज्यादा बाउंड्री और टीन शेड ध्वस्त किए गए। खजांची चौराहे के पास बांसगांव से भाजपा विधायक विमलेश पासवान के हॉस्पिटल की बाउंड्री तक तोड़ दी गई। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। कुछ मनबढ़ अतिक्रमण हटाने वाली टीम से भिड़ गए, लेकिन पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह, जीडीए वीसी अमित सिंह बंसल, एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में नगर निगम, जीडीए, लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को खजांची चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक अतिक्रमण हटाना शुरू किया। खजांची चौराहे के पास टीम ने अतिक्रमण देख विधायक विमलेश पासवान के सिटी हॉस्पिटल की बाउंड्री भी ध्वस्त कर दी। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों में सर्वाधिक नाराजगी इसे लेकर थी कि प्रशासन ने बिना नोटिस जारी किए कार्रवाई कर रहा है। कुछ मनबढ़ों ने अभियान में शामिल गाड़ियों को फूंकने की धमकी दी और टीम को लौटाने का दबाव बनाने लगे, लेकिन पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ दिया। नोकझोंक करने वाले कुछ लोगों ने पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। यही नहीं, जेमिनी अपार्टमेंट की बाउंड्री तोड़ने पर भी लोगों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन टीम ने सख्ती दिखाते हुए सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन


खंजाची चौराहे के पास करीब एक किलोमीटर तक अतिक्रमण हटाया गया है। कुछ लोगों को एक दिन का समय भी दिया गया है। अभियान के दौरान एक स्थान पर कुछ लोगों ने हंगामा किया और धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमप्रकाश सिंह, नगर आयुक्त

कुछ हिस्सा अतिक्रमण की जद में था, जिसे टीम ने तोड़ा है। इसे लेकर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। संभवत: अधिकारियों ने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन विधानसभा में होने से मुझसे बात नहीं हो सकी, लेकिन क्षेत्र के लोग बिना किसी सूचना के अतिक्रमण हटाने की बात कह रहे हैं। टीम को पहले इसकी सूचना देनी चाहिए। जो भी व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विमलेश पासवान, विधायक, बांसगांव

नगर निगम ने जुर्माना भी वसूला

अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम ने रोड की पटरी पर कब्जा करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की। संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि सिटी हॉस्पिटल के पास रोड की पटरी पर मार्बल रखने वाले एक दुकानदार से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पास की ही एक दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिला, जिससे 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

लोगों ने खुद शुरू कर दिया अतिक्रमण हटाना

गुलरिहा से लेकर असुरन चौराहे तक सड़क के बीच से 18.18 मीटर चौड़ाई में दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया जाना है। दो ढाई महीने पहले टीम ने जांच कर अतिक्रमण पर लाल निशान भी लगा दिया है। जब से अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया है तब से असुरन चौक से लेकर मेडिकल कॉलेज गेट तक 100 से अधिक आवास और दुकान मालिकों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। यहां तक कि कुछ लोग कटर से रेलिंग भी कटवाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed