फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घंटों कटौती से बिजली पानी को तरसे

घंटों कटौती से बिजली पानी को तरसे

Sun, 08 Jul 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 08 Jul 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
घंटों कटौती से बिजली पानी को तरसे
बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने रुस्तमपुर पाॅवर हाउस के पास सड़क जाम कर दी।
गोरखपुर। भीषण कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने शनिवार की देररात रुस्तमपुर चौराहे पर जमकर हंगामा किया। गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग को जाम करके बिजली निगम के अफसर और सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बहरहाल, 30 मिनट के हंगामे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


रुस्तमपुर रोड स्थित सब स्टेशन से रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्र के कई इलाकों में सप्लाई जाती है। शनिवार को पूरे दिन दोनों उपकेंद्र इलाकों में कटौती होती रही। देररात बिजली कटी तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। इस उपकेंद्र से करीब 10 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। राघवेंद्र और मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सप्लाई का आदेश है, फिर भी फॉल्ट के नाम पर भीषण कटौती की जा रही है। शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी जबरदस्त बिजली कटौती की गई है। सुबह नौ बजे कटी बिजली शाम को पांच बजे तक आ सकी। इससे हजारों उपभोक्ता पानी को तरस गए। पंप नहीं चले और हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाना पड़ा है। शहर के तमाम और क्षेत्रों में भी बिजली कटौती की गई है। डबल सर्किट तार बिछाने की वजह से सूरजकुंड इलाके में भी तय समय से ज्यादा बिजली कटौती की गई। घंटों बिजली न रहने से इलाके के लोग नाराज दिखे। उनका आरोप था कि बिजली निगम का रवैया खराब है। सूरजकुंड की तरफ लगातार बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी

शहर के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या ने भी लोगों को खूब परेशान किया। इस दौरान थोड़ी-थोड़ी देर पर बिजली आ-जा रही थी। रुस्तमपुर, बेतियाहाता, राप्तीनगर फेज 4, खोराबार के कुछ इलाकों में बिजली बार-बार आ-जा भी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्चार्ज हुए इनवर्टर

बिजली गुल रहने से शाहपुर और सूरजकुंड में लोगों के घरों के इंवर्टर भी जवाब दे गए। शाहपुर निवासी शालिनी देवी ने बताया कि सुबह से ही बिजली न रहने से इंवर्टर डिस्चार्ज हो गया।

अघोषित कटौती भी बढ़ाती है परेशानी

बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा कभी-कभी लोगों को भुगतना पड़ता है। बिना बताए घंटों कटौती कर दी जाती है। हाल ही में सहारा इस्टेट में लगभग नौ घंटे तक बिना किसी सूचना के कटौती कर दी गई थी। ऐसे ही राप्तीनगर, मोहद्दीपुर में भी घंटों कटौती हुई थी।



जंफर कटने की वजह से बिजली संकट पैदा हुआ था। रात 10:30 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। कई क्षेत्रों में बिजली का काम चल रहा है। इस कारण शट डाउन लेना पड़ रहा है।
- एके सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed