फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज यूनिवर्सिटी में गूंजेगी मंत्रों और शहनाई की धुन

आज यूनिवर्सिटी में गूंजेगी मंत्रों और शहनाई की धुन

Sun, 29 Apr 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 29 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
आज यूनिवर्सिटी में गूंजेगी मंत्रों और शहनाई की धुन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम की डीएम ने तैयारियां जांचीं। - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह आयोजन। सिर पर सेहरा बांधे दूल्हे और शादी की चुनरी ओढ़ी दुल्हनों के 678 जोड़े। शिक्षा के मंदिर गोरखपुर यूनिवर्सिटी में रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। घंटों पूरा परिसर मंत्रोच्चारण, शहनाई और पीएसी के बैंड-बाजों की धुन से गूंज उठेगा तो वहीं पकवानों की महक भी परिसर में तैरती रहेगी।
विज्ञापन


ये गरीब जोड़े शादी के बंधन में तो बंधेंगे ही, घर-गृहस्थी सजाने के लिए प्रत्येक को 68 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी मिलेगी। इनमें 654 हिंदू जोड़े अग्नि के फेरे लेंगे तो 24 मुस्लिम जोड़ों का निकाह होगा। मंत्रियों की मौजूदगी में द्वारपूजा की औपचारिक शुरुआत के बाद वैवाहिक कार्यक्रम रीति रिवाज के साथ संपन्न होंगे। गोरखनाथ मंदिर के पुरोहित आचार्य पंडित रामानुज त्रिपाठी 654 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराएंगे। 120 ब्राह्मण उनका सहयोग करेंगे। 10 हिंदू और मुस्लिम जोड़ों को सीएम अपने हाथों से बधाई पत्र देंगे।
विज्ञापन


दस हजार लोगों के लिए बनेगा भोजन
कार्यक्रम में 10 हजार लोगों के लिए भोजन बनेगा। इसके लिए 80 हलवाई और सहायक के साथ ही 205 वेटर लगाए गए हैं। 500 वीआईपी के लिए शाही पनीर, जीरा राइस, अरहर दाल, तंदूरी रोटी, पूड़ी, मिक्सवेज और आइसक्रीम की व्यवस्था रहेगी। 8500 लोगों के लिए आलू-परवल, मटर-पनीर, अरहर दाल, चावल, पूड़ी और लालमोहन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मंत्री भी देंगे आशीर्वाद
श्रम सेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रम एवं समायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल मुन्नु कोरी, पशुधन एवं मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, प्रमुख सचिव श्रम एवं समायोजन सुरेश चंद्रा, श्रम आयुक्त अनिल कुमार और मंडलायुक्त अनिल कुमार।

हाई लाइटर
- 22 टेबल लगाकर रजिस्ट्री विभाग वैवाहिक पंजीकरण प्रमाण पत्र देगा
- 73 रोडवेज की बसों से गोरखपुर मंडल के सभी ब्लॉक से जोड़े आयोजन स्थल पर लाए जाएंगे
- 678 जोड़ों को ब्लॉकवार इज्जतघर (शौचालय) का लाभ भी दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed