{"_id":"5ac65efd4f1c1bbb618b5ad2","slug":"41522949885-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी को न्याय दिलाने लुधियाना से आए पिता की हत्या
पड़ोसी युवक ने छात्रा से किया था रेप, बरामदे में फंदे पर लटकी मिली लाश
तहरीर देने पर आरोपियों ने जान से मारने की दी थी धमकी
छह दिनों से दौड़ रहा था पिता, टालमटोल कर रही थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार (देवरिया)। दुराचार की शिकार हुई बेटी को न्याय दिलाने आए पिता की हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए घर के बरामदे में लाश को फंदे से लटका दिया गया। मौके पर पहुंचे रुद्रपुर के सीओ ने घटना की जानकारी ली। इस मामले में तीन नामजद युवकों के खिलाफ पुलिस ने हत्या और दुराचार का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति (35) लुधियाना में किसी कंपनी में काम करते थे। घर पर उनकी पत्नी, दो बेटी और बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। 29 मार्च की रात उनकी कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी (14) से पड़ोस के युवक ने छत पर रेप किया। बेटी के शोर मचाने पर मां पहुंची तो युवक भाग गया। बेटी के साथ रेप की सूचना पर पिता 31 मार्च को लुधियाना से घर पहुंचे और गौरीबाजार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुराचार की तहरीर को छेड़छाड़ में बदलाव कर जांच करने की बात कही। पीड़िता के घरवालों का आरोप है कि पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद आरोपी और उसके घरवालों ने तहरीर वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुलिस कार्रवाई की बजाय एक हफ्ते तक टरकाती रही। पुलिस की कार्यशैली और आरोपियों की धमकी से पिता परेशान हो गया था।
परिवार के सभी सदस्य बृहस्पतिवार सुबह खेत में गेहूं काटने गए थे। घर पर पिता अकेला था। 11 बजे घरवाले पहुंचे तो बरामदे में छत के कुंडे से उसकी लाश लटकती मिली। घरवालों का कहना है कि हत्या कर शव लटका दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुद्रपुर सीओ बृजेंद्र राय ने गांव और घरवालों से बात कर मामले की जानकारी ली। पीड़ित लड़की के दादा की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन यादव, मुन्ना यादव और तन्नय यादव के खिलाफ हत्या और रेप का केस दर्ज कर लिया। पुलिस अर्जुन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।