{"_id":"5a3bee114f1c1ba12d8ba092","slug":"41513877009-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन झोपड़ियां जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन झोपड़ियां जल कर राख
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांटे (संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के डारीडीहा गांव में गुरुवार की शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन लोगों की झोपड़ियां जल कर रखा हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव वालों ने बताया कि लालजी पुत्र निर्मल की झोपडी में पहले अज्ञात कारणों से आग लगी। उसके बाद आग फैलती हुई उनके सगे भाई वृजभूषण और झिन्ना देवी पत्नी मनोज की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। घटना देख कर आस-पास के लोग पहुंच गए। बाद में सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने भी आग बुझाने में गांव वालों का सहयोग किया। जब तक आग बुझाई गई,तब तक तीनों झोपड़ियों के साथ उसमें रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई,बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गए।