{"_id":"5a19ccbd4f1c1ba12d8b4af8","slug":"41511640253-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में काटी जाएगी चाइनीज मांझे की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में काटी जाएगी चाइनीज मांझे की डोर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज मांझा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझे से हो रहीं दुर्घटनाओं पर हाई कोर्ट की सख्ती के बाद शासन भी हरकत में आया है। प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने जनहित याचिका अनुराग मित्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में कोर्ट की तरफ से दिए फैसले का हवाला देते हुए सूबे के सभी डीएम, एसएसपी को अभियान चलाकर चाइनीज मांझे और नायलान पतंग की डोरी बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा है। हिदायत दी है कि किसी भी दशा में ऐसे डोर की बिक्री नहीं होने पाए।
देश के कई राज्यों के बाजारों में पैठ बना चुका चाइनीज मांझा कईयों की मौत का कारण भी बन चुका है। बरेली, मेरठ और गोरखपुर समेत प्रदेश के ही कई जिलों में इस मांझे से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कुछ लोगों की जान पर भी बन आई। दो महीने पहले ही शहर के लालडिग्गी पार्क के पास छत पर एक बच्चे की पतंग बिजली के तार में फंस गई। चश्मदीदों का कहना था कि पतंग छुड़ाने पहुंचे उसके पिता ने मांझे की डोर पकड़ी और करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
डीएम ने 30 नवंबर तक की दी मोहलत
डीएम राजीव रौतेला ने सभी एसडीएम को पुलिस की मदद से अपने-अपने क्षेत्र में चाइनीज मांझा और पतंग के सभी दुकानों, गोदामों की जांच कर 30 नवंबर तक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद एसडीएम ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत सभी कानूनगो, लेखपालों को जांच में लगा दिया है।