{"_id":"5a006cdb4f1c1bf4688b97f7","slug":"41509977307-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के सीताराम समेत मेयर के लिए आखिरी दिन 16 ने किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के सीताराम समेत मेयर के लिए आखिरी दिन 16 ने किए नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मेयर के लिए नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को मेयर के लिए भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल, बसपा प्रत्याशी हरेंद्र यादव समेत आठ नामांकन हुए। कांग्रेस से राकेश यादव ने भी पर्चा दाखिल किया। एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस से ही धरमराज ने पर्चा भरा था। राकेश का कहना है कि कांग्रेस ने धरमराज को जो पर्चा सिंबल आवंटित किया था उसे निरस्त कर पार्टी ने उन्हें आवंटित कर दिया है।
कांग्रेस नगर निकाय चुनाव प्रभारी सतीश आजमानी का कहना है कि इस संबंध में पार्टी मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करेगी। वहीं आरओ डॉ चंद्रभूषण का कहना है कि पर्चों की जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि कौन कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी है। 29 अक्टूबर से छह नवंबर तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान मेयर के लिए कुल 16 दावेदारों ने नामांकन किए।
अंतिम दिन नामांकन करने वालों में पूर्व बहुजन मुक्ति पार्टी से स्वामीनाथ पाल, निर्दल के तौर पर पूर्व विधायक स्व. के दारनाथ सिंह के पुत्र डॉ आशीष कुमार सिंह, जियाउद्दीन अंसारी और सलीम का नाम शामिल है। रविवार को निर्दल के तौर पर पर्चा दाखिल कर चुके मोहम्मद इस्लाम ने सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल से भी पर्चा भरा। आखिरी दिन कई प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ ही ज्यादातर दावेदारों के नामांकन करने की वजह से कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में सिर्फ उम्मीदवार और उनके प्रस्तावक समेत पांच को ही एंट्री दी गई।
विज्ञापन
ये हैं मेयर के दावेदार
सीताराम जायसवाल- भाजपा
राकेश यादव- कांग्रेस
धरमराज चौहान- कांग्रेस
राहुल-सपा
हरेंद्र यादव-बसपा
श्रवण जायसवाल- आप
मो. इस्लाम- राष्ट्रीय लोकदल
मो. अरशद- पीस पार्टी
बजरंगी- भाकपा माले
स्वामीनाथ पाल- बहुजन मुक्ति पार्टी
अशोक कुमार गुप्ता- सर्वोदय भारत पार्टी
डॉ आशीष कुमार सिंह-निर्दल
जियाउद्दीन अंसारी- निर्दल
सलीम-निर्दल
सुशील- निर्दल
श्रीचंद- निर्दल
पार्षद के 737, अध्यक्ष के लिए 85 नामांकन
नगर निगम के 70 वार्ड के लिए जहां कुल 737 लोगों ने नामांकन किया है वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 85 और नगर पंचायत सदस्य के लिए 528 ने। पिपराइच से अध्यक्ष के लिए 16 व सदस्य के लिए 74, सहजनवां से अध्यक्ष के 14 व सदस्य के 113, बांसगांव से अध्यक्ष के 11 व सदस्य के 43, मुंडेरा बाजार से अध्यक्ष के 7 व सदस्य के 54, पीपीगंज से अध्यक्ष के 11 व सदस्य के 77, गोला से अध्यक्ष के 4 व सदस्य के 58, बड़हलगंज से अध्यक्ष के 13 व सदस्य के 41 तथा उनवल से अध्यक्ष पद के लिए 9 व सदस्य के लिए 109 नामांकन हुए।
पांच वार्डों में 15 से ज्यादा नामांकन
नगर निगम के पांच वार्ड से पार्षद पद के 15 से अधिक दावेदारों ने नामांकन किया है। इनमें वार्ड नंबर एक से 17, वार्ड नंबर 38 से 16, वार्ड नंबर 48 से 16, वार्ड नंबर 49 से 22 तथा वार्ड नंबर 53 से 16 नामांकन हुए हैं। पर्चों की जांच और नाम वापसी के बाद भी अगर किसी वार्ड में 15 से ज्यादा प्रत्याशी रह जाते हैं तो संबंधित वार्ड में पार्षद के मतदान के लिए दो-दो ईवीएम लगाने पड़ेंगे।