{"_id":"59da34534f1c1b59678b4b95","slug":"41507472467-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में इमरजेंसी जैसे हालात : प्रहलाद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में इमरजेंसी जैसे हालात : प्रहलाद यादव
Updated Sun, 08 Oct 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में अन्य पार्टियों के एकजुट होने की आवश्यकता जताई।
रविवार को बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि इमरजेंसी खत्म कराने में जयप्रकाश नारायण की भूमिका सबसे बढ़कर थी। उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा समेत सभी दल एकजुट हुए और देश को इमरजेंसी से छुटकारा मिला। वर्तमान में भी केंद्र सरकार ने परोक्ष रूप से इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। ऐसे में सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने के लिए दलों को एकजुट होने की आवश्यकता है। इस दौरान जियाउल इस्लाम, सिंहासन यादव, कीर्ति निधि पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, मैना भाई, जयप्रकाश यादव, रमेश यादव, हाजी शकील अंसारी, बिंदा देवी, अशोक चौधरी, शब्बीर कुरैशी, संतोष गौड़, इसहाक अंसारी, महेंद्र शर्मा, रौनक श्रीवास्तव, श्याम सुंदर, भृगुनाथ, अरविंद, विनोद यादव, पन्ने लाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, चंद्र दीप आदि मौजूद रहे।
महानगर इकाई ने जयप्रकाश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
गोरखपुर। महानगर समाजवादी पार्टी ने असुरन चौक स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आफताब अहमद, मो. हसन, शक्ति पांडेय, सुधीर सिंह, देवानंद गुप्ता, रमेश यादव, हाजी कौसर, वीरू सिंह आदि मौजूद थे। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अकेला ने भी शास्त्री नगर में कार्यक्रम आयोजित कर जयप्रकाश को श्रद्धांजलि दी।