{"_id":"6a99e4687d0c8ac42904c646","slug":"84-girl-shooters-put-their-concentration-and-accuracy-to-the-test-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1439147-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एकाग्रता और सटीकता की परीक्षा में उतरीं 84 बालिका निशानेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एकाग्रता और सटीकता की परीक्षा में उतरीं 84 बालिका निशानेबाज
Fri, 04 Sep 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट जूड्स स्कूल के सहयोग से आयोजित सातवीं सीआईएससीई राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (बालिका वर्ग) के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। मुकाबले में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची 84 बालिका निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नॉर्थ इंडिया, नॉर्थ वेस्ट, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड, कर्नाटक व गोवा और केरल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में ओपन साइट, पीप साइट और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में आयोजित की जा रही है।
तीसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता, सटीक निशानेबाजी और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। सेंट जूड्स स्कूल के कोच सीबी राना, अंकिता सिंह, सूर्य प्रकाश पाल, रेहान खान, अमित यादव, रूबी सिंह और अर्फिया ने बताया कि मुकाबले काफी रोमांचक रहे। सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी क्षमता के साथ प्रयास किया। मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य डेविड जॉर्ज सिरिल ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्राओं को अनुभव हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है।