{"_id":"59bd86fd4f1c1b98688b4fe7","slug":"41505593085-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल का ओटी बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल का ओटी बेकार
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
महिला अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर (ओटी) मरीजों के लिए खतरनाक है। एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने शनिवार को ओटी का निरीक्षण किया तो ऐसी ही बातें सामने आईं। एसआईसी ने ओटी की हालत में व्यापक बदलाव की जरूरत बताई है।
शनिवार की सुबह महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ओटी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ओटी के फर्श की ढलान गलत मिली। इसकी वजह से सफाई के वक्त डाला गया पानी बाहर नहीं निकल सका था। ओटी के फर्श पर पानी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। सफाई कर्मचारियों को तत्काल इसे सुखाने के लिए कहा। उन्होंने ओटी में तैनात कर्मचारियों को सतर्क किया कि फर्श पर पानी जमा न होने दें, वरना प्रसूता और नवजात को संक्रमण हो सकता है।
ओटी के पीछे गंदगी खतरनाक
निरीक्षण के दौरान एसआईसी ओटी के पीछे जमा गंदगी देखकर चौंक गए। उन्होंने इसे बेहद खतरनाक करार दिया। कहा कि ओटी से सटे पीछे काफी गंदगी है। इससे कभी भी संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने कहा कि जो भी खामियां मिली हैं, उन्हें जल्द से जल्द दूर कराया जाएगा। फर्श दुरुस्त कराया जाएगा, जिससे कि वहां पानी न रुके।