{"_id":"59bd86064f1c1b2a688b4f41","slug":"41505592838-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थित हैं, बताने को भेजनी होगी फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थित हैं, बताने को भेजनी होगी फोटो
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल, ब्लॉक, स्कूल समेत सभी सरकारी कार्यालयों के अफसरों, कर्मचारियों को अब व्हाट्सएप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। डीएम राजीव रौतेला की पहल पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिससें सभी सीएचसी, पीएचसी, ब्लॉक, नगर पंचायत, बीआरसी आदि को जोड़ा गया है। इन सभी विभागों के कर्मचारियों को सुबह 10 बजे दफ्तर में खड़े होकर एक ग्रुप फोटो लेनी पड़ेगी और फिर उसे इस व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजना होगा।
दरअसल डीएम के मोबाइल पर शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे बेलघाट के एक व्यक्ति ने फोन कर शिकायत की थी। उसका आरोप था कि वह ब्लॉक पर 10 बजे से मौजूद हैं मगर अभी तक बीडीओ या कोई भी स्टॉफ वहां नहीं पहुंचा है। इसपर डीएम ने बीडीओ को फ ोनकर उनका लोकेशन पूछा तो उन्होंने बताया कि वह ब्लॉक में मौजूद हैं लेकिन थोड़ी देर पहले दवा लेने गए थे। तस्दीक करने के लिए डीएम ने उन्हें शिकायतकर्ता के साथ कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मचारियों की फोटो व्हाट्सएप करने का निर्देश दिया। निर्देश पर बीडीओ ने जब फोटो भेजी तब डीएम ने उन्हें बख्शा।
डीएम ने सभी एसडीएम से भी इस ग्रुप से जुड़ने तथा रोजाना अपने तहसील क्षेत्र के संबंधित कार्यालयों के अफसरों, कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि सिर्फ इस व्हाट्सएप ग्रुप के भरोसे न रहे बल्कि नियमित रूप से क्षेत्र में भी जाएं और कार्यालयों में उपस्थिति के साथ ही दूसरी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करें।