{"_id":"59b9791b4f1c1b98688b465a","slug":"41505327387-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जिले की सीमा से सटे बिहार प्रांत के धनहा थाना क्षेत्र के बरवा गांव में पिछले सप्ताह जमीन संबंधी विवाद के दौरान हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को बुधवार को बगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव से पकड़ा गया।
धनहा थाना के बरवा गांव में पिछले शुक्रवार को एक मंदिर के पास गुमटी रखने को लेकर गांव के पूर्व मुखिया व निषाद समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान हुई गोलीबारी से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बवाल के दौरान हवलदार और एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। बुधवार को बगहा एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया नंद यादव और विनोद गोंड़, महेंद्र गोंड़ व शफीक गद्दी को नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।