{"_id":"59b6ee7e4f1c1bea7f8b6069","slug":"41505160830-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव पर भाजपा करेगी मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव पर भाजपा करेगी मंथन
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
नगर निकाय और सहकारिता चुनाव की तैयारियां परखने के लिए मंगलवार को गोरखपुर क्लब में भाजपा कीबैठक होगी। संगठन मंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में होनेे वाली इस बैठक में विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन को लेकर मंथन किया जाएगा। सहकारिता चुनाव भी इसी साल होने वाला है। इस पर भी कब्जा करने की रणनीति बन रही है। इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
इस बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के सभी 10 जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, शामिल होंगे। उनके अलावा लोकसभा के विस्तारक, गोरखपुर क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, यहां निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस चुनाव को गंभीरता से ले रही है। इस बैठक के बाद हर नगर निकाय, नगर पंचायत व नगर निगम का एक प्रभारी घोषित किया जाएगा। उसके नेतृत्व में ही पार्टी चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी जो नगर निकाय चुनाव से पहले दूर रहती थीं, वह भी पूरी फुरसत में होने के कारण इस चुनाव में पूरे दमखम से उतरने का एलान कर चुकी हैं। इस नाते भाजपा यह प्रयास करेगी कि चुनाव में पहले से अच्छा प्रदर्शन करे। यदि बेहतर नहीं हुआ तो संदेश ठीक नहीं जाएगा।
सहकारिता में नहीं रहा भाजपा का दखल
सहकारिता का चुनाव अक्टूबर में प्रस्तावित है। इसे लेकर उप निबंधक सहकारिता तथा उससे जुड़े अन्य अधिकारियों की बैठक मंगलवार को लखनऊ में आयोग के साथ होगी। भाजपा का अब तक सहकारिता के चुनाव में कोई विशेष दखल नहीं रहा है। अब जबकि प्रदेश में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है तो इस पर भी पार्टी कब्जा करने के लिए अपनी सियासी गोटी बिछाने की योजना बना रही है। इसे लेकर पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।