{"_id":"59aec3e04f1c1b11088b46b4","slug":"41504625632-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज प्रतियोगिता में पवन को पहला स्\nथान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज प्रतियोगिता में पवन को पहला स् थान
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़ा समारोह के तहत रेलवे अधिकारी क्लब में हिंदी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हिंदी साहित्य, समसामयिक विषय एवं राजभाषा विषय पर आधारित सवाल पूछे गए।
उप मुख्य राजभाषा अधिकारी धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई इस प्रतियोगिता में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार मिश्र ने प्रथम, मुख्य ऑर्थो सर्जन डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा सहायक परिचालन प्रबंधक (संरक्षा) रमेश पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (निर्माण) डॉ. अतुल्य कुमार श्रीवास्तव, सहायक परिचालन प्रबंधक नियोजन संजय कुमार कन्नौजिया एवं उप मुख्य इंजीनियर (सामान्य) मनोज कुमार राजपाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, राजभाषा अधिकारी ध्रुव कुमार श्रीवास्तव सहित राजभाषा विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।