{"_id":"59aeb7ae4f1c1b81078b46c6","slug":"41504622510-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह पर चादर चढ़ाई, मांगी बच्चों की सलामती की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह पर चादर चढ़ाई, मांगी बच्चों की सलामती की दुआ
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में मासूमों की मौत से दुखी कांग्रेसियों ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर मासूमों की सलामती की दुआ मांगी। इस दौरान सरकार से लगातार हो रही इन मौतों पर बयानबाजी की बजाए रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
मंगलवार को जिला कांग्रेस महासचिव अनवर हुसैन और उपाध्यक्ष एसएस पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हजरत मुबारक खां शहीद की दरगाह पर चादरपोशी की। कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई मासूमों की मौत के बाद भी सरकार नहीं चेती इसी का परिणाम है कि फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में भी 50 बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हो गई। अनवर हुसैन ने इलाज में हो रही गड़बड़ियों पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की प्रदेश सरकार से मांग की। इस दौरान देवेंद्र उपाध्यक्ष, मो. खालिद, सोनू कुमार, विजय गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, अयूब अली, मो. इमरान, मेराज अहमद, चंदन मद्धेशिया, सर्वेश गुप्ता, डॉ. आमिर, मशरूर आलम, राजकुमार पासवान, अजय कनौजिया आदि मौजूद थे।