फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर बैठे अपना अनाज बेच सकेंगे किसान

घर बैठे अपना अनाज बेच सकेंगे किसान

Sun, 06 Aug 2017 02:31 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
घर बैठे अपना अनाज बेच सकेंगे किसान

विज्ञापन
राजीव रंजन
गोरखपुर।
आने वाले कुछ समय में किसानों को अनाज, सब्जियां बेचने के लिए मंडी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गोरखपुर जिले के 42 हजार किसानों का भारत सरकार के पोर्टल नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (ई-नाम) पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इन किसानों से उनके अनाज गोरखपुर जिले के पंजीकृत 761 व्यापारियों के अलावा पूरे प्रदेश के पंजीकृत किसान भी ऑनलाइन खरीद सकेंगे। इसके लिए ई-नाम हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसका नंबर 1800-270- 0224 है।
इस व्यवस्था के पूरी तरह से लागू हो जाने के बाद व्यापारियों को गोदाम या दुकान रखने की भी आवश्यकता नहीं होगी। इस पोर्टल पर किसानों को अपने उत्पाद का पूरा ब्योरा देना होगा। यानी कोई किसान अगर 100 क्विंटल गेहूं उत्पादन करता है तो उसे इसका ब्योरा ई-नाम पोर्टल पर देना होगा। पंजीकृत व्यापारी किसान से ऑनलाइन इसकी खरीद करेंगे। भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा। व्यापारी खरीदे गए माल को किसी दूसरे प्रदेश के व्यापारी को ऑनलाइन बेच भी सकते हैं।
विज्ञापन


फ्री होता है रजिस्ट्रेशन
किसानों की जो खाता-खतौनी कृषि विभाग में दर्ज होती है, उसी के आधार पर पोर्टल पर उनका रजिस्ट्रेशन हो जाता है। रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो गेट पास जारी होगा
व्यापारियों को किसानों से कृषि उत्पाद खरीदने के बाद दूसरे प्रदेश के व्यापारियों को इन्हें बेचने के लिए ऑटो गेट पास निर्गत होगा। कृषि उत्पादन मंडी परिषद के सचिव सेवाराम वर्मा ने बताया कि दूसरे प्रदेशों के व्यापारियों को कृषि उत्पाद बेचने के बाद ई-नाम पोर्टल से जो ऑटो गेट पास निर्गत होगा, वह मंडी में माल की इंट्री के रूप में मानी जाएगी। इसके बाद दूसरे प्रदेश के व्यापारियों के लिए इस उत्पाद को खरीदना बाध्यकारी होगा।


व्यापारियों को दी ई-नाम परियोजना की जानकारी
कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापारियों और किसानों को राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना (ई-नाम) से कृषि उत्पादों की खरीद और बिक्री की जानकारी दी गई। मंडी सचिव सेवाराम वर्मा ने बताया कि इस पोर्टल से व्यापारियों और किसानों के कृषि उत्पादों की खरीद और बिक्री में आसान हो जाएगी। किसानों को उनके उत्पाद का वाजिब दाम मिलेगा, वहीं व्यापारियों को अनाज समेत अन्य कृषि उत्पाद खरीदने के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। वहीं पोर्टल को संचालित करने वाली कंपनी नागार्जुन कंपनी के अवधेश द्विवेदी ने बताया कि एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस दौरान मंडी के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह समेत विभाग के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष संजय शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed