फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कैंपियरगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र

कैंपियरगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र

Sat, 22 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
कैंपियरगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र

विज्ञापन
गोरखपुर।
कैंपियरगंज के ब्लॉक प्रमुख को शक्ति परीक्षण की चुनौती पेश कर दी गई है। शुक्रवार को 101 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर शपथ पत्र सहित प्रमुख को हटाने का प्रार्थना-पत्र डीएम को दे दिया। डीएम ने जल्द ही शक्ति परीक्षण के लिए समय निर्धारित करने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि कैंपियरगंज के ब्लॉक प्रमुख सपा नेता चिंता यादव के देवर रमेंद्र यादव हैं। सपा सरकार में उनके परिवार की तूती बोलती थी। यही कारण है कि उनके सामने कोई चुनाव मैदान में नहीं आया। सत्ता का समीकरण बदला तो उनके सियासी सितारे गर्दिश में आ गए। इतना ही नहीं चुनाव के दौरान जहां एक भी व्यक्ति उनके खिलाफ पर्चा दाखिल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, उन्हीं के खिलाफ 101 लोगों ने डीएम के सामने पेश होकर उनको हटाने की मांग की। सच यह है कि इसकी तह में वह पुरानी चुनावी प्रतिद्वंद्विता है, जिसके चलते चिंता के परिवार को सियासी मुश्किल के दौर से गुजरना पड़ रहा है। प्रदेश में जब बसपा की सरकार थी तो वहां की ब्लॉक प्रमुख निर्मला जायसवाल थीं। सरकार बदलते ही यादव परिवार ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें कुर्सी से बेदखल कर दिया। कहा जाता है कि जायसवाल परिवार एक पूर्व मंत्री का बहुत करीबी है। उस समय वह खामोश रहे और वक्त का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

प्रमुख के विरोधी कहते हैं कि जो राह यादव परिवार ने दिखाई थी उसी रास्ते पर उन्हें भेजने के लिए सभी बीडीसी सदस्य एकजुट हुए हैं। जिस दिन अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा उस दिन पता चल जाएगा कि किसका पलड़ा भारी है। फिलहाल इस गेम के मास्टर माइंड सत्ता के एक जनप्रतिनिधि संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed