{"_id":"596f82324f1c1b135c8b48ce","slug":"41500480050-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूठी पत्नी तक पहुंचने को बुला ली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रूठी पत्नी तक पहुंचने को बुला ली पुलिस
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट, हत्या के नियत से अपहरण किए जाने की सूचना से मंगलवार रात महकमे में खलबली मच गई। मंगलवार की रात बाहर बजे वायरलेस सेट से प्रसारित हुई सूचना पर हरकत में आए एसपी नार्थ और एसओ पिपराइच तिकोनिया जंगल पहुंच गए। जांच में पता चला कि रूठी पत्नी को मनाने ससुराल जाने के लिए देर रात साधन न मिलने पर एक युवक ने नशे की हालत में झूठी सूचना दी। पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
इलाके के लुहसी गांव निवासी रमेश सैनी दिल्ली में ड्राइवर है। कुछ दिन पहले वह घर आया था। किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। नाराज होकर महिला हुमायुंपुर स्थित मायके चली गई। मंगलवार की रात शराब के नशे में रमेश ससुराल जाने के लिए घर से निकला। साधन नहीं मिला था तो रात बारह बजे के करीब उसने कंट्रोल रूम में लूट, हत्या के नियत से अपहरण की सूचना दे दी। जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आधी रात को एसपी नार्थ गणेश साहा, एसओ राजनाथ सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पड़ताल में पता चला कि नशे में धुत युवक ने ससुराल जाने के लिए साधन मिलने की आस में अपहरण की फर्जी कहानी बना दी। रमेश का कहना था कि उसने फर्जी सूचना इसलिए दी कि आपाधापी के बीच कोई वाहन मिल जाएगा और वह ससुराल चला जाएगा। एसपी नार्थ ने कहा कि सूचना देने वाला नशे में था, शांतिभंग में चालान किया गया है।