{"_id":"59569d914f1c1bcb168b46eb","slug":"41498848657-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कमाने गए अनूपपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कमाने गए अनूपपुर के युवक की मौत
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फुलमनहा ग्रामसभा के अनूपपुर टोला निवासी पंजाब कमाने गए 32 वर्षीय युवक की शुक्रवार की सुबह 9 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
अनूपपुर निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र हरिशंकर यादव 30 मई को अपने साले शिवशंकर के साथ में पंजाब के गोविंदगढ़ कमाने गए थे। वहां जाते ही काम भी मिल गया था। सब हंसी खुशी अपना अपना काम कर रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे घर पर फोन पर सबसे बात भी की।
शुक्रवार को उनके साले शिवशंकर ने फोन कर उनकी मौत की खबर दी तो परिवार पर वज्रपात हो गया। शिवशंकर ने परिवार वालों को बताया कि आटा गुथते समय तबीयत खराब होने लगी तो अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। धर्मेंद्र यादव के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी खुशी (10), ज्योति (07), राहुल (05), रोहित (03) है। धर्मेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी मीना बदहवास हो गयी। बेटी खुशी व ज्योति और दोनों बेटो राहुल, रोहित और माता संतोला का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।