{"_id":"589de51f4f1c1be71737a9df","slug":"3d-painting-exabition-in-crpd-degree-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री डी आर्ट पेंटिंग देखने को रहे उत्सुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्री डी आर्ट पेंटिंग देखने को रहे उत्सुक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग ।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में छात्राओं की कलाकारी ने दर्शकों का मन मोहा लिया।
शुक्रवार को कॉलेज के दृश्यकला विभाग की ओर से आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में छात्राओं ने पारंपरिक पेंटिंग के अलावा रिलीफ पेंटिंग, टाइल्स पेंटिंग, म्यूरल पेंटिंग, लोक कला, मॉडर्न आर्ट, कोलाज पेंटिंग के अलावा थ्री डी पेंटिंग प्रदर्शित की गई। पेंटिंग का अवलोकन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि प्रो. उषा सिंह ने छात्राओं की कृति की सराहना की और कहा कि कला, सृजनात्मकता एवं सौंदर्य की अभिव्यक्ति है। जो भी छात्र अपनी मौलिक रुचि के अनुसार विषय का चयन कर आगे बढ़ता है तो वह निश्चित ही सफलता हासिल करता है।
इस दौरान प्रो. विनोद सोलंकी ने कहा कि कला में ईश्वरीय अनुभूति है, भगवत है, प्रेम है, यह संदेश का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भारत भूषण, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रो. अनंत मिश्र, डॉ. कुमुद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सौम्या, बबीता, मांडवी, अनुशा, माया, माधुरी, खुशबू, निहारिका ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा के अलावा प्रबंध समिति अध्यक्ष पुष्पदंत जैन आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. प्रीति त्रिपाठी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रामरक्षा पांडेय ने किया।