फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   37 girls of Kasturba school faces measles desease

कस्तूरबा विद्यालय की 37 छात्राएं खसरे से पीड़ित, चार दिनों के लिए स्कूल बंद

Sat, 03 Feb 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Feb 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
37 girls of Kasturba school faces measles desease
Measles
गगहा में करवल मझगांवा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 37 छात्राएं खसरे से पीड़ित हो गई हैं। इससे विद्यालय की अन्य छात्राओं में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय जाकर छात्राओं का इलाज किया। दवाएं भी दीं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। बीमारी और फैलने न पाए, इसके लिए बीएसए ने तीन फरवरी से चार दिनों तक विद्यालय बंद करने का आदेश दिया है। सभी छात्राओं को उनके घर भेजवाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन


विद्यालय में 27 जनवरी को एक छात्रा खसरे की चपेट में आई। इसके बाद एक-एक कर 37 छात्राएं पीड़ित हो गईं। इसका पता तब चला जब शुक्रवार को एक अभिभावक अपनी पीड़ित बच्ची को घर ले गए। वार्डन अनीता यादव ने बताया कि 27 जनवरी को एक बच्ची बीमारी की चपेट में आई थी। उसे दवा दी गई लेकिन इसके बाद भी अन्य छात्राएं चपेट में आती चली गईं। 
विज्ञापन


उधर, जब यह जानकारी बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने तीन फरवरी से चार दिनों के लिए विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया ताकि यह बीमारी अन्य छात्राओं तक न पहुंचे। उन्होंने जिला समन्वयक विवेक जायसवाल को सभी छात्राओं को उनके घर भेजवाने की व्यवस्था करने को भी कहा। इसके अलावा विद्यालय परिसर में सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समन्वयक ने बताया कि छात्राओं के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। ज्यादातर छात्राएं घर भेजी जा चुकी हैं। इस बारे में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. बीके बरनवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्राओं के खसरे से पीड़ित होने की जानकारी उन्हें नहीं है। शनिवार को स्वास्थ्य टीम विद्यालय जाएगी। अगर वहां छात्राएं मिलीं तो उनका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed