{"_id":"5bae6db2867a557f23346c0a","slug":"31538158002-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडी कार्यकर्ताओं बनाई तीन दिवसीय धरने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडी कार्यकर्ताओं बनाई तीन दिवसीय धरने की रणनीति
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने को सफल बनाने की रणनीति तय की
आंगनबाड़ी वर्करों ने कलेक्ट्रेट के सामने बैठक आयोजित की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जला इकाई की बैठक कलेक्ट्रेट के सामने हुई। इसमें लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए एक अक्तूबर से कलेक्ट्रेट के सामने प्रस्तावित तीन दिवसीय धरने को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से किए गए वायदे को पूरा किए जाने और मानदेय में वृद्धि के संबंध में अब तक शासनादेश जारी नहीं किए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में नाराजगी है। मांगें पूरी कराने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एक अक्तूबर से धरना देंगी। कार्यकर्ता एक अक्तूबर को चेतावनी रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगी। दो अक्तूबर को गांधी जयंती मनाने के साथ ही धरना जारी रहेगा। तीन अक्तूबर को संगठन के पदाधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अविलंब मानदेय में वृद्धि संबंधी शासनादेश जारी नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। एक नवंबर से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।