{"_id":"5bad2efd867a557f220fa0f5","slug":"31538076413-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 खोजी कुते प्रतियोगिता में दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 खोजी कुते प्रतियोगिता में दिखाएंगे हुनर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अंतर सीमांत श्वान प्रतियोगिता शुरू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के सेक्टर मुख्यालय फर्टिलाइजर में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय अंतर सीमांत खोजी श्वान प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन डीआईजी चिकित्सा डॉ. भाष्कर राय ने किया। प्रतियोगिता में एसएसबी के छह सीमांतों के 23 खोजी कुत्ते भाग ले रहे हैं। तीन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुत्तों को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने आए खोजी कुत्तों ने अपने हैंडलर्स के साथ परेड में शामिल होकर सलामी दी।
इस मौके पर डीआईजी ने कहा कि सीमा पर होने वाली तस्करी एवं आतंकवादी गतिविधियों के नियंत्रण में खोजी कुत्ते अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में सीमांत मुख्यालय रानीखेत, लखनऊ, पटना, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी एवं तेजपुर के 23 कुत्ते हिस्सा ले रहे हैं। इसमें विस्फोटक पदार्थ खोजने वाले 10, मादक पदार्थ खोजने वाले नौ और चार ढेकर डॉग शामिल हैं। समारोह में एसएसबी के डीआईजी रंजीत सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी आरडी शर्मा आदि मौजूद थे।