{"_id":"5a43e5464f1c1b8e698c41c4","slug":"31514399046-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला सेल्समैन का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला सेल्समैन का शव
Thu, 28 Dec 2017 12:19 AM IST
basti
basti
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैरिहवा मोहल्ले में युवक की मौत के बाद जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के बैरिहवा मोहल्ला निवासी रवि श्रीवास्तव(22) का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे में मिले सुसाइड नोट में रवि ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। बीएसएनएल से सेवानिवृत्त ओम प्रकाश श्रीवास्तव के तीन बेटों में रवि सबसे छोटे थे। पिता के अनुसार, वह कुछ वर्षों से कंपनी बाग फव्वारा तिराहे के पास स्थित एक मॉल में सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात ड्यूटी से आने के बाद वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए। उस समय कोई ऐसी गतिविधि भी परिवार के लोगों ने नहीं देखी। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठे तो जगाने जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया गया। न उठने पर खिड़की से देखने पर पता चला कि रवि कमरे में पंखे के कुंडे पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पर जुटे लोग यही कह रहे थे कि रवि की शादी भी नहीं हुई थी, जिसके नाते उन पर आर्थिक दबाव भी नहीं था। फिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।