{"_id":"5a006aff4f1c1bd9538bb5a0","slug":"31509976831-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहनने वालों को पुलिस ने खिलाया चाकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहनने वालों को पुलिस ने खिलाया चाकलेट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट लगाने वालों को आईजी और एसएसपी ने चाकलेट और प्रशस्ति पत्र दिए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह के अंतर्गत हेलमेट को लेकर आईजी मोहित अग्रवाल ने एक अनोखी पहल की है। सोमवार को हेलमेट पहनने वालों को पुलिस ने चॉकलेट और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। वहीं बिना हेलमेट पहने लोगों को निंदा पत्र देकर उनके घर फोन कर सूचना देते ही हुए हिदायत दी। सोमवार को पहल में पुलिस ने चेतावनी दी है और अब सख्ती से हेलमेट के नियम का पालन कराया जाएगा। पुलिस अब बिना हेलमेट पहने लोगों से जुर्माना वसूलेगी बल्कि गाड़ी भी सीज करेगी।
सोमवार को आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज मोहद्दीपुर रोड पर अभियान को चलाया। अफसरों ने हेलमेट पहने लोगों को चाकलेट दिया और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हेलमेट पहने जागरूक लोगों से अपने संगे संबंधी और रिश्तेदारों के बीच भी जागरूकता फैलाने की अपील की। वहीं जो लोग बिना हेलमेट के पकड़े गए उन्हें पुलिस ने निंदा पत्र दिया और हेलमेट की जरूरत को भी समझाया।
आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट को सिर्फ जुर्माना से बचने के लिए नहीं पहनना है बल्कि इससे जीवन की सुरक्षा होती है। हत्या व अन्य आपराधिक घटनाओं से ज्यादा मौत सड़क हादसों में होती है और हेलमेट न पहनने की वजह से मौत ज्यादा होती है, चूंकि सिर का चोट ही सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। अभियान के दौरान एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा भी मौजूद रहे।