फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 22 Oct 2017 11:02 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 22 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
rape
रामपुर कारखाना(देवरिया)। घर में घुसकर एक युवक ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर युवक भागने लगा। भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। इस बीच युवक ने पुलिस वालों से बदसलूूकी भी की।   महुआडीह चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में एक महिला अकेली थी। बताया जा रहा है कि उसका पति बरामदे में बैठा था। रात के अंधेरे का लाभ लेते हुए युवक घर में दाखिल हो गया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पति टार्च लेकर घर में गया। यह देखकर युवक घर के पीछे के रास्ते भागने लगा। पति के शोर मचाने पर गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इस बीच युवक पुलिस वालों से बदसलूकी भी किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने दबाव में आकर पकड़े गए युवक को छोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी थानेदार श्याम बिहारी ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। आरोपी युवक को छोड़ने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed