{"_id":"59da750c4f1c1bd9538b66e5","slug":"31507489036-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मेजबानी से जन्मेगी फुटबॉल की नई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मेजबानी से जन्मेगी फुटबॉल की नई कहानी
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्डकप की मेजबानी भारत को मिलने से गोरखपुर में फुटबॉलर्स की नई पौध में नया जोश भर गया है। विश्वकप में देश की टीम को खेलते देखना इन फुटबॉलर्स के लिए शानदार अहसास है। जूनियर विश्वकप में देश की टीम की दस्तक को शहर के फुटबॉलर्स भारत में फुटबॉल के उज्ज्वल भविष्य के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे गौतम स्पोर्टिंग टीम के मिड फिल्डर मोहम्मद जावेद विश्वकप के मुकाबले में देश की टीम को खेलते देखकर बतौर फुटबॉल खिलाड़ी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी ने देश में फुटबॉल के स्वर्णिम भविष्य की बुनियाद डाल दी है। बेहतरीन जूनियर टीम को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि 2022 में देश की सीनियर फुटबॉल टीम विश्वकप मैच जरूर खेलेगी। इसी टीम के गोलकीपर और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के फुटबॉल कोच विकास निषाद अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी मिलने को देश के फुटबॉलर्स के लिए टॉनिक जैसा बता रहे हैं। बताया कि प्रतियोगिता में अपनी टीम शामिल हैं, इसलिए बड़े चाव से हर मैच देख रहे हैं। भारत ने बेहतरीन टीम उतारी है। पिछले मैच में देश की ओर से स्ट्राइकर, डिफेंडर, मिड फिल्डर से लेकर पूरी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहली बार फुटबॉल के महामुकाबले में देश की जूनियर टीम को खेलते देखना, कभी न भूलने वाला यादगार अनुभव बन चुका है। चरगांवा की टीम में बतौर मिड फिल्डर खेलने वाले सरफराज और गौतम स्पोर्टिंग की ओर से साइडबैक पोजिशन पर खेलने वाले धर्मेंद्र कहते हैं कि अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी देश में फुटबॉल को नई दिशा देगी। ये प्रतियोगिता देश में फुटबॉल की नई कहानी की शुरुआत है।