फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मानबेला किसानों का आंदोलन खत्म

मानबेला किसानों का आंदोलन खत्म

Sun, 24 Sep 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
मानबेला किसानों का आंदोलन खत्म

विज्ञापन
चिलुआताल (गोरखपुर)।
सर्किल रेट के मुताबिक मुआवजा देने समेत तीन मांगों के लिए 18 दिन से आंदोलन कर रहे मानबेला किसानों ने शनिवार को प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म कर दिया। किसानों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता राणा राहुल सिंह ने चेतावनी दी है कि 20 दिन के भीतर अगर प्रशासन ने मांगे नहीं मानी तो किसान फिर से आंदोलन करेंगे।
पखवारे भर से सत्याग्रह पर बैठे किसानों की जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पिछले तीन दिनों से करीब 36 किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। किसानों की हालत खराब होते देख हरकत में आए प्रशासन ने शनिवार की दोपहर अफसरों के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए भेजा था। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव, जीडीए सचिव गौतम तथा एसपी उत्तरी गणेश शाहा और किसानों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुई। आश्वासन पर किसानों ने इस शर्त पर सत्याग्रह और भूख हड़ताल खत्म किया कि अगर 20 दिन के भीतर प्रशासन ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेंगे। उधर, किसानों की हालत गंभीर होने की जानकारी मिलने पर तमकुही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू ने राणा राहुल को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह मामले को विधानसभा में उठाकर किसानों को उनका हक दिलाएंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि, दिलीप कुमार निषाद, नरेंद्र यादव, उदयवीर सिंह, हरिशंकर त्रिपाठी, मुस्तफा अंसारी, नासिर मुन्ना, जयंत पाठक, सुरेश प्रसाद चौधरी, जितेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0
दो और किसान मेडिकल कॉलेज में भर्ती
गोरखपुर। भूख हड़ताल पर बैठे किसानों में से शनिवार को भी दो किसानों कैलाश यादव व रघुबीर सिंह की हालत बिगड़ गई थी। आनन- फ ानन में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार की देर शाम को भी एक महिला समेत दो किसानों की हालत गंभीर हो गई थी, जिसपर उन्हें मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed