फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   समझना होगा बच्चों के मन की बात

समझना होगा बच्चों के मन की बात

Fri, 22 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
समझना होगा बच्चों के मन की बात
समझनी होगी बच्चों के मन की बात
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों के साथ बढ़ती घटनाओं से चिंतित हैं अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुरुग्राम के प्रद्युम्न की दरिंदगी से की गई हत्या और अब स्कूल टीचर की प्रताड़ना से नवनीत के आत्मघाती कदम ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। स्कूल में वे बच्चे को बेहतर तालीम के लिए भेजते हैं, मगर उन्हें अब कलेजे के टुकड़ों की सलामती की फिक्र सताने लगी है। हालांकि वे यह भी मानते हैं कि बच्चों की सहनशीलता कम होती जा रही है। बच्चे टीचर की डांट-मार को लेकर बहुत संवेदनशील हो जाते हैं। उनसे बराबर संवाद बनाकर उनके मन की बात समझने की कोशिश करनी चाहिए। इस मुद्दे पर अभिभावकों की राय कुछ यूं रही।

ऐसी घटनाओं से बढ़ गया है डर
स्कूल में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से मन में डर बढ़ गया है। मेरे दो बच्चे हैं, वे जब तक स्कूल में रहते है घर में मन नहीं लगता। मैं बच्चों से रोजाना स्कूल में गुजरे पलों के बारे में पूछती हूं।
विज्ञापन

- शाहिन बानो, बिलंदपुर

इस घटना से सबक लेने की जरूरत
नवनीत की खुदकुशी की घटना सुनकर हतप्रभ हूं। डर लगने लगा है कि बच्चों के मन में कौन सी बात बैठ जाए और वे गलत निर्णय न ले लें। स्कूल प्रबंधन को इन घटनाओं से सबक लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सारिका देवी, सूर्यकुंड

स्कूल भेजकर निश्चिंत नहीं रह सकते
पहले स्कूल भेजकर हम निश्चिंत रहते थे, पर अब बच्चों की फिक्र बनी रहती है। लगातार ऐसी घटनाएं होने के बाद भी स्कूल में प्रताड़ना खत्म नहीं हो रही है। ये गंभीर बात है। इस पर ध्यान देना होगा।

- पिंटू जायसवाल, बैंक रोड

इन घटनाओं ने डरा दिया
एक बार मेरी बेटी घर पर आकर रोने लगी। बहुत पूछने पर उसने बताया कि मैडम ने डांटा है, जबकि मेरी गलती नहीं थी। इसके बाद मैंने मैडम से बात की और बेटी को भी समझाया। इन घटनाओं ने वाकई डरा दिया हैै।
- सुशील पांडेय, दक्षिणी बेतियाहाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed