{"_id":"59b97a424f1c1b35688b4606","slug":"31505327682-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ शिक्षकों के चयन को निदेशालय को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ शिक्षकों के चयन को निदेशालय को भेजा पत्र
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जिले के राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में रिक्त पदों पर मानदेय के आधार पर एलटी ग्रेड के आठ शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर संस्तुति के लिए निदेशालय भेजा गया है। निदेशालय से आदेश मिलते ही संबधित शिक्षकों को विद्यालयों में भेजकर शिक्षण कार्य कराया जाएगा।
यह जानकारी डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि बीते महीने राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के खाली पड़े एलटी ग्रेड के 100 पदों के लिए जिले के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के अवकाश प्राप्त अध्यापकों से नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन 100 पदों के सापेक्ष डीआईओएस कार्यालय में केवल 32 लोगों ने आवेदन किया। इसके सापेक्ष 23 अभ्यर्थी जांच के दौरान अयोग्य मिले। केवल नौ अभ्यर्थी ही योग्य पाए गए। उनमें से एक अनुपस्थित होने के कारण आठ अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर कागजात निदेशालय भेज दिए गए हैं।