{"_id":"599451394f1c1bed688b4678","slug":"31502892345-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार पर चिपकाया स्टीकर, हेड ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार पर चिपकाया स्टीकर, हेड ने दिया नोटिस
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पंत भवन की दीवार पर स्टीकर चिपकाना दो छात्रनेताओं को महंगा पड़ गया है। बुधवार को केमिस्ट्री विभाग के हेड प्रो. ओपी पांडेय ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए मुन्ना लाल मौर्य और पुष्पेंद्र कुमार को नोटिस जारी कर दीवार साफ कराने का आदेश दिया है। आदेश के बाद से छात्रनेताओं में हड़कंप मचा है।
केमिस्ट्री विभाग के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में अभियान चलाकर पंत भवन की सभी दीवारों पर लगे स्टीकर और पोस्टर साफ किए थे। साथ ही छात्रनेताओं से दीवार को दोबारा गंदा न करने की अपील की थी। विद्यार्थियों को कहना था कि अगर दोबारा स्टीकर दीवार पर चिपकाए गए तो संबंधित छात्रनेता को वोट नहीं दिया जाएगा। इसके बाद भी दो छात्रों ने दीवार पर स्टीकर चिपका दिया। इसके बाद विभागाध्यक्ष ने इन्हें फोन कर दीवार साफ कराने की कड़ी हिदायत देते हुए नोटिस जारी कर दिया।