{"_id":"598630774f1c1bd7058b46fa","slug":"31501966455-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया नहीं देने पर दो दुकान हुई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया नहीं देने पर दो दुकान हुई सील
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बकाया किराए को लेकर शनिवार को रेलवे के संपदा अधिकारी की अगुवाई में टीम ने तरंग क्रॉसिंग के पास दो दुकानें सील कर दीं। करीब आठ वर्ष से अधिक समय से दोनों दुकानदार किराया नहीं दे रहे थे।
संपदा अधिकारी रवींद्र मेहरा ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा परिसर में 16 दुकानें किराए पर आवंटित की गई हैं। इनमें से कुछ दुकानदार कई वर्षों से किराया नहीं दे रहे हैं। इनमें से दो दुकानें तरंग क्रॉसिंग के पास रेलवे की संपति में संचालित हो रही थीं। दोनों दुकानदारों को कई बार नोटिस दिया गया। फिर भी इन्होंने किराया नहीं जमा कराया। दुकान खाली करने की नोटिस भी दी गई। लेकिन कोई जबाब नहीं मिला। इसके बाद शनिवार को दुकान सील कर दी गई। उन्होंने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल और लाल बहादुर शास्त्री प्राथमिक विद्यालय के पास की रेलवे परिसर की दुकानों पर अनाधिकृत कब्जा है। उस पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। सुबह सात बजे ही अधिकारी फोर्स के साथ तरंग क्रासिंग पर पहुंच गए थे।