{"_id":"596626ec4f1c1b1a1d8b4748","slug":"31499866860-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से दो की मौत, तीन भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से दो की मौत, तीन भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala / File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल के मासूमों के लिए काल का पर्याय बनी इंसेफेलाइटिस यानी नवकी बीमारी ने फिर दो नौनिहालों की जान ले ली। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुशीनगर और बिहार के दो मासूमों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही तीन नए मरीज भी भर्ती हुए हैं।
बुधवार को बीमारी की चपेट में आए दो मासूमों की मौत हुई तो मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड के बाहर इनके परिवारवालों की चीख गूंज उठी। कप्तानगंज, कुशीनगर के आशीष (5) और सिवान (बिहार) की ईशु कुमारी (2) की मौत के साथ इस साल बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 79 पहुंच चुकी है। इसमें बीते महीने सर्वाधिक 11 मौतें सामने आई थीं। इस बार बरसात के सीजन के पूर्व ही इंसेफेलाइटिस बीमारी से मौतों का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब बारिश के बाद इसका प्रकोप और तेज होने की आशंका है। जनवरी से अब तक मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में बीमारी से पीड़ित 260 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें से 19 का इलाज अभी वार्ड में जारी है। इनमें से बिहार, गोरखपुर और देवरिया के तीन मरीज बीते 24 घंटे के भीतर भर्ती किए गए हैं।