फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   व्यापारी का अपहरण

व्यापारी का अपहरण

Sun, 02 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी का अपहरण
संतकबीरनगर। कस्बे के मोबाइल के थोक विक्रेता को शुक्रवार रात कुछ युवक जबरन उसी के वाहन में बैठाकर ले गए और उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी वन विभाग के कार्यालय के निकट व्यापारी को छोड़ कर लोग भाग गए। इस संबंध में व्यापारी ने 15,000 रुपये लूटने और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का भी आरोप भी मढ़ा है। इस मामले में पुलिस ने पमपम पाठक के पांच साथियों पर अपहरण और डकैती का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर के शुगर मिल रोड निवासी गौरव प्रकाश अग्रहरि पुत्र विजय प्रकाश अग्रहरि एक मोबाइल कंपनी के थोक विक्रेता हैं। उनके आवास पर ही कार्यालय है। गौरव का आरोप है कि शुक्रवार रात आठ बजे के करीब खलीलाबाद बाजार में निकले थे। कुछ जगह से वसूली करते हुए रात करीब सवा नौ बजे एचआर इंटर कॉलेज के पास स्थित अग्रवाल टेलीकॉम पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

तभी पीछे से दस लोग आ गए और उन्हें लात घूसों व रिवाल्वर की बटे से मारने-पीटने हुए बाहर लाए। इसके बाद उनकी ही कार में जबरियां बैठा लिया। रास्ते में मारते-पीटते और गाली गलौज करते हुए उन्हें कई स्थानों पर ले गए। आरोप है ये लोग पमपम पाठक हत्या कांड के बारे में उनसे पूूूछताछ कर रहे थे। उन्होंने यही बताया कि वह व्यापारी हैं, उसका किसी से कोई लेना देना नहीं है। करीब 9.50 बजे वे लोग उन्हें वन विभाग कार्यालय के पास ले गए, जहां उसके पास मौजूद 15000 रुपये ले लिए। जाते वक्त इन लोगों ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुुंची और व्यापारी गौरव प्रकाश अग्रहरि को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ की। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि गौरव प्रकाश अग्रहरि की तहरीर के आधार पर चंदन सिंह, पवन सिंह, एजाज अहमद खान, लकी पांडेय, पंडित आदि के खिलाफ अपहरण और डकैती का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed