{"_id":"595696a04f1c1bcb168b4612","slug":"31498846880-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पमपम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पमपम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पमपम हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रमोद जायसवाल को आखिरकार पुलिस ने हत्या के पांचवें दिन शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई पुलिस की तीनों टीमें आसपास के कई जिलों के साथ ही नेपाल भी जा चुकी हैं। वहीं अब तक की जांच में दो प्रमुख बातें सामने आईं हैं। इसके अनुसार, नामजद आरोपी जवाहिर एक सिपाही की सूचना पर घर से भागने में सफल हुआ था। वरना वह हत्या के दिन ही पकड़ में आ जाता। इसके साथ ही हत्या के आरोपी पमपम की सोने की चेन भी ले गए।
पीस पार्टी नेता राजकपूर उर्फ पमपम पाठक की सोमवार को घोरखल निवासी प्रमोद जायसवाल की राइस मिल में हत्या के बाद आरोपी पमपम का मोबाइल और 55 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन भी ले गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लखनऊ, गोरखपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर के बढ़नी और नेपाल के बहादुरगंज तक जा दबिश दे चुकी है। लेकिन जैसे ही पुलिस उस स्थान पर पहुंचती है आरोपी स्थान बदल लेते हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्याकांड के बाद जवाहिर को मामले में आरोपी बनाए जाने की सूचना एक सिपाही ने ही उसे दी थी। इसके बाद वह घर से भाग निकला। हिरासत में लिए गए जवाहिर के पिता ने तो यहां तक कहा कि घटना के दिन शाम सात से आठ बजे के बीच पुलिस टीम उनके घर पहुंची थी और बेटे के साथ जूस भी पिया था। जिसकी रिकार्डिंग उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हत्याकांड में शामिल दो अन्य लोगों के भी होने के सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस इनकी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पुलिस के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, प्रमोद जायसवाल शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। कहा से गिरफ्तार किया गया, इस पर कोई भी अफसर बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि इतना तय है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।