{"_id":"595665dc4f1c1b844a8b4a0c","slug":"31498834396-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रूनेट मशीन से शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रूनेट मशीन से शुरू हुई जांच
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
अब पिपराइच और सोनबरसा सीएचसी पर ट्रूनेट मशीन से टीबी मरीजों की जांच शुरू हो गई। शुक्रवार को पिपराइच में सीएमओ ने मशीन का उद्घाटन किया। अब तक यह जांच सीबीनेट मशीन के जरिए होती थी। इन अस्पतालों में मशीन से हुई जांचों की गुणवत्ता परखने के बाद इन्हें और भी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाने की योजना है।
ट्रूनेट मशीन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह अब तक उपयोग में लाई जा रही सीबीनेट मशीन से कीमत में काफी कम है। सीबीनेट मशीन विदेश से मंगाए जाने के कारण काफी महंगी है। शुक्रवार को पिपराइच सीएचसी पर मशीन का उद्घाटन करने के बाद सीएमओ रवींद्र कुमार ने निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र भी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि सोनबरसा में भी मशीन चालू हो गई है। अब इन दोनों अस्पतालों पर टीबी मरीजों की जांच इस मशीन के जरिए होगी।