{"_id":"59553e8f4f1c1bca518b46cf","slug":"31498758799-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकी के साथ नाचने को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्तकी के साथ नाचने को लेकर मारपीट
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सिंघनजोड़ी में बुधवार की रात एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकी के साथ नाचने की बात को लेकर मारपीट हो गई। बाराती पक्ष के एक युवक की पिटाई के बाद माहौल और गर्मा गया। बाद में कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम सभा जंगल शंकरपुर से बुधवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंघनजोड़ी में बारात गई थी। रात में आर्केस्ट्रा चल रहा था। इस दौरान एक नर्तकी के साथ डांस करने की बात को लेकर बाराती-घराती पक्ष के कुछ युवकों में कहासुनी होने लगी। माहौल शांत कराने गए एक युवक को किसी ने थप्पड़ मार दिया। इससे बात और बिगड़ गई। बारात में मारपीट की सूचना पर गांव के संभ्रांत लोग भी वहां पहुंचे और बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। विवाद के चलते अधिकांश लोग रात में ही वहां से वापस लौट गए।