फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अलविदा

अलविदा

Fri, 23 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अलविदा
सजदे में झुके सिर, दुआओं में उठे हाथ
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर/बांसी। शुक्रवार को रमजान माह के अंतिम जुमा पर रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा किया। देश की खुशहाली के साथ अमन-चैन की दुआएं मांगी। लोगों को सदभाव के साथ रहने की कामना किया। मुख्यालय पर रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा किया। नगर के बेलसड़, बांसी तिराहा स्थित जामा मस्जिद, बद्र स्कूल, आजाद नगर, गोबरहवा बाजार स्थित मस्जिदों पर रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज अदा किया। बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र में रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा किया। बर्डपुर कस्बा, मोहाना, ककरहवा, अलीगढ़वा, मधुबेनिया, महापाली, गौरा बाजार, बजहा, नोनहवा, धनगढ़वा आदि मस्जिदों में रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज अदा किया। इस दौरान एसओ कपिलवस्तु गोपाल स्वरूप बाजपेयी, मोहाना रामबिलास यादव, चौकी इंचार्ज पुरानी नौगढ़ अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, बांसी नगर पालिका क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद टेकधर नगर, जामा मस्जिद कोतवाली, जामा मस्जिद नूरी, जामा मस्जिद मंगल बाजार, जामा मस्जिद चमन शाह अकबर नगर, जामा मस्जिद गांगुली, जामा मस्जिद खूनीपुर, जामा मस्जिद आजाद नगर, जामा मस्जिद बहबोल, जामा मस्जिद बगहवा कोमर, जामा मस्जिद नरकटहा, जामा मस्जिद निरालानगर, जामा मस्जिद इमामबाड़ा समेत ग्रामीण क्षेत्र के बेलौहा बाजार, पचमोहनी, हर्रैया, बसडीला, मरवटिया बाजार, सेखुई, पड़रुपुर, महोखवा, काजी रुधौली, तिलौली, जमुनी, करही, खैरटिया, करमहिया, पथरा, बराव, परसपुर आदि मस्जिदों में रोजदारों ने नमाज अदा किया। अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। इस दौरान एसडीएम बांसी विनय कुमार पाठक, एसओ बांसी अनिल कुमार सिंह क्षेत्र में गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed