फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   28 injured and four serious due to an Electric wire shock accident in Hawan Programme at Basti

हवन पंडाल में गिरा बिजली तार, 28 घायल, चार गंभीर

Mon, 25 Feb 2019 03:30 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनकटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनकटी Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 25 Feb 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
28 injured and four serious due to an Electric wire shock accident in Hawan Programme at Basti
marriage
हवन पंडाल पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से 28 से अधिक लोग घायल हो गए। पंडाल स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों में चीख पुकार से कुछ लोगों ने फोनकर लाइन ठप कराई। चार लोगों की हालत नाजुक है। जिसमें महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा रविवार शाम करीब चार बजे हुआ। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबौली खुर्द गांव में बेचन गुप्ता के यहां श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन कार्यक्रम आयोजित था। ध्वज स्थापना के लिए हरा बांस उठाते समय 11 हजार वोल्टेज का तार फंसकर टूट गया। तार सीधे पंडाल के ऊपर गिरा। जिसका करंट पंडाल के पाइपों से नीचे उतर गया। परिवार वालों के समेत गांव और रिश्तेदार भी करंट की चपेट में आ गए। चारों तरफ अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। शोर गुल पर गांव के लोग मदद में दौड़े।
विज्ञापन


तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर मोबाइल से फोनकर बिजली आपूर्ति ठप कराई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में आपसी मदद से सभी को प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी लाया गया। पीएचसी पर डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं थी। सिर्फ फार्मासिस्ट पीसी पा़ंडेय ही थी। किसी तरह 10 का प्राथमिक इलाज किया। डाक्टरों के न रहने पर गांव वालों में नाराजगी बढ़ गई। तत्काल सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। गुस्साए गांव वालों ने अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर क्षेत्रीय विधायाक रवि सोनकर, एसडीएम सदर एसपी शुक्ल, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का हाल जाना। वहीं रविचंद पांडेय, रमेश अग्रहरि, और लालगंज पुलिस भी लेखपाल के साथ मौके पर पहुंची।
 

28 injured and four serious due to an Electric wire shock accident in Hawan Programme at Basti
घायल
हवन कार्यक्रम में जुटी थी भारी भीड़
दुबौली गांव के बेचन गुप्ता पत्नी रीता के साथ श्रीमद् भागवत कथा सुन रहे थे। अंतिम दिन रविवार को हवन कार्यक्रम चल रहा था कि लगभग चार बजे शाम को ध्वज स्थापना के लिए बांस को उठाते समय तार में फंसने से 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया। इस दौरान पंडाल में रहे लोग घायल हो गए। जिसमें माधुरी(27) पत्नी कालीदीन की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। माधुरी सात माह के गर्भ से है। अन्य घायलों सिवानी (19वर्ष), अंतिमा (16), महिमा(13), दुर्गावती (32), किरन (15), सुमन (17), हिमांशू (6), सृष्टि (4), शिवम (10), ममता (12), रंजन (19), अंकिता (12), मंसूर (14), नेहा (12), सोहरता (55), सस्वती (53), संगीता (30), गुडिया (13), प्रेमशीला (40), हुबराजी (65) का नाम शामिल है। जबकि रिश्तेदारों में कुलदीप (15), चंद्रावती (45), लक्ष्मीना (50), केवल (58), शारदा (45), ज्ञानमती (42), नीतू (15), मीना (18) सहित 28 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिसमें चार की हालत अभी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed