{"_id":"5c78368abdec22738b6af9a2","slug":"21551382154-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से होकर जाएंगी चार होली स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से होकर जाएंगी चार होली स्पेशल ट्रेनें
Fri, 01 Mar 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। होली में टिकट नहीं पा सकने वाले रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगर कन्फर्म टिकट नहीं मिला है तो निराश मत हों। उनकी होली में रंग भरने की तैयारी रेल प्रशासन ने की है। इसके लिए गोरखपुर होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इन स्पेशल ट्रेनों को विकल्प बनाकर यात्री सफर को आरामदायक बना सकते हैं।
रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक गोरखपुर से मुंबई, रामनगर से हावड़ा के बीच गोरखपुर होकर एक-एक ट्रेनें चलेंगी। जबकि छपरा से दिल्ली के बीच दो ट्रेनें चलाई जाएंगी। एक ट्रेन छपरा से गोरखपुर होकर तथा दूसरी ट्रेन छपरा से बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। सभी ट्रेनों को पांच से सात फेरे में चलाया जाएगा। इनमें 14 से 16 कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति के बाद समय सारिणी जारी की जाएगी।

होली में फुल हैं नियमित ट्रेनें
गोरखपुर। होली के चलते दिल्ली और मुुंबई रोजाना आने-जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई है। किसी भी ट्रेन में बर्थ नहीं बची है। कुछ ट्रेनों में नो रूम हो चुका है। वेटिंग भी इतना ज्यादा है कि कन्फर्म होने की गुंजाइश नहीं है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें बहुत ज्यादा राहत देंगी।
विज्ञापन