{"_id":"5c51f8cebdec22093e7bfd2a","slug":"21548875982-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया लक्ष्य चैंपियंस ट्राफी 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया लक्ष्य चैंपियंस ट्राफी 17 से
Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आल इंडिया प्राइजमनी लक्ष्य चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 17-24 फरवरी तक रेलवे क्रिकेट ग्राउंड और सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान पर होगा। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित और उत्तर प्रदेश क्र्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल होंगी। इन टीमों में कई रणजी और आईपीएल खेल चुके खिलाड़ी शामिल होंगे। विजेता टीम को तीन लाख, उपविजेता को दो लाख रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
ये जानकारी लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव और सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने दी। कहा कि लीग पर आधारित प्रतियोगिता में 40-40 ओवर के मैच होंगे। प्रतियोगिता की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए बीसीसीआई के अंपायर बुलाए जाएंगे। वहीं बुधवार को ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रेममाया को लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी का डायरेक्टर नामित किया गया। प्रेममाया हॉकी के खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग देेने के साथ ही प्रशासनिक कामकाज की कामन संभालेंगी।

रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर थर्ड अंपायर भी होंगे
आयोजकों ने बताया कि रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होने वाले मैचों में थर्ड अंपायर भी होंगे। व्यवस्था को मुकम्मल तरीके से लागू करने के लिए वहां उच्चस्तरीय कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन