{"_id":"5c17fcafbdec2257036f738a","slug":"21545075887-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईआर में गेटमैन पद पर तैनात होंगे 836 भूतपूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर में गेटमैन पद पर तैनात होंगे 836 भूतपूर्व सैनिक
Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भूतपूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने संविदा पर 836 गेटमैन की तैनाती का निर्णय लिया है। इन सभी पदों पर भूतपूर्व सैनिक रखे जाएंगे। लखनऊ, वाराणसी व इज्जतनगर तीनों मंडल के 39 जिलों में समपार फाटकों पर इन्हें ड्यूटी करनी होगी। मानदेय के तौर पर रेलवे 25 हजार रुपये देगी। रेलवे भर्ती सेल ने नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
रेलवे भर्ती सेल ने नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से 26 दिसंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन मांगा हैं। इच्छुक भूतपूर्व सैनिक पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट ‘www.ner.indianrailways.gov.in’ पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के चयन का आधार उनकी सैन्य सेवा की अवधि होगी। आवेदन की अवधि समाप्त होने के बाद भूतपूर्व सैनिकों को उनकी सेवा की अवधि के क्रम में संबंधित मंडलों में कागजात के सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। उन्होेंने बताया कि अगर किसी भूतपूर्व सैनिक को ऑनलाइन आवेदन में कठिनाई आ रही है तो वे ई-मेल हेल्पलाइन crrcner@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां होगी तैनाती
मुरादाबाद, मथुरा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, एटा, फर्र्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, कांशीराम नगर, हाथरस, बदायूं, बरेली, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, बहराइच, लखीमपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, संतकबीरनगर, बाराबंकी, लखनऊ, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज (इलाहाबाद) जौनपुर, सिवान, छपरा, गोपालगंज, चंपावत, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल।
विज्ञापन