फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhdham express new facility

आज से गोरखधाम एक्सप्रेस में तौलिये की जगही नैपकीन

Sun, 21 Oct 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 21 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
gorakhdham express new facility
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। एसी कोच में यात्रा करने वाले लोगों को तौलिये की जगह अब इकोफ्रेंडली नैपकीन दिए जाएंगे। इसकी शुरूआत सोमवार से गोरखधाम एक्सप्रेस में होगी। ट्रायल के तौर पर अभी एसी टू कोच में ही नैपकीन दिए जाएंगे। यात्रियों से एक प्रोफार्मा भरवाकर फीड बैक भी लिया जाएगा। यात्रियों का अनुभव बेहतर रहा तो दूसरी ट्रेनों में भी सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन



डिस्पोजल नैपकीन की सप्लाई कोलकाता की एक फर्म कर रही है। पहले लाट में 20250 नैपकीन रेलवे स्टेशन के मैकेनाइज्ड लांड्री में आ गई है। इसके पहले पूर्वोत्तर रेलवे में यह सुविधा पुष्पक एक्सप्रेस में दी जा चुकी है। मैकेनाइज्ड लांड्री प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि सोमवार से गोरखधाम एक्सप्रेस के एसी टू कोच में यात्रियों को नैपकीन दिए जाएंगे। स्टॉफ यात्रियों से एक प्रोफार्मा भरवाकर फीड बैक भी लेगा।
विज्ञापन

गुड, बेटर या बेस्ट बताएंगे यात्री

प्रोफार्मा में गुणवत्ता के हिसाब से यात्री गुड, बेटर, बेस्ट के ऑप्शन के सामने टिक लगाएंगे। अगर नैपकीन पसंद नहीं है या कोई सुझाव है तो वे कमेंट भी लिख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



50 ग्राम है वजन

डिस्पोजल नैपकीन को 50 फीसदी से ज्यादा कॉटन और बाकी फाइबर से बनाया गया है। वजन 50 ग्राम है और इसका आकार 40 गुणा 30 सेंटीमीटर रखा गया है। जबकि वर्तमान में दिए जा रहे तौलिए की साइज 52 गुणा 40 सेंटीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed