{"_id":"5bb90a4a867a5568681f8dce","slug":"21538853450-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों ने 11 पदक हासिल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों ने 11 पदक हासिल किए
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तीन से छह अक्तूबर तक जबलपुर में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए हैं। वहीं 30 साल बाद ग्रीको रोमन में एनईआर टीम ने 133 अंकों के साथ ओवरआल तीसरा स्थान हासिल किया है।
चैंपियनशिप में रोहित यादव ने 56 किलोग्राम ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक, महिलाओं में अपूर्वा ने 62 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक और अमरनाथ ने 82 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। यशपाल ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अमित दुहान ने 130 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य और रामाश्रय सिंह यादव ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं में गार्गी ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक, दिव्यांशी ने 59 किलोग्राम में रजत पदक और हिना ने 57 किलो में कांस्य पदक जीता। महिलाओं में अंशु ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फ्री स्टाइल में भगत सिंह ने कांस्य पदक जीता।
पूर्वोत्तर रेलवे की टीम अंतरराष्ट्रीय कोच और सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में प्रतिभाग किया। जबलपुर में टीम के साथ गए अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, जनार्दन सिंह यादव, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एके सिंह, महासचिव पीके अग्रवाल, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव, रवींद्र मेहरा आदि ने बधाई दी है।