फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पहले पेज के लिए - गोरखपुर इटावा से भी पीछे

फीडबैक में गोरखपुर, इटावा से भी 17 पायदान नीचे

Wed, 29 Aug 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 29 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पहले पेज के लिए - गोरखपुर इटावा से भी पीछे
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : SELF
गोरखपुर। ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण में सफाई व्यवस्था पर आम जनता के फीडबैक के मामले में आबादी के हिसाब से गोरखपुर के लोगों ने अधिक रुचि नहीं ली। फीडबैक देने मेें गोरखपुर प्रदेश में 19वें पायदान पर है। यह इटावा से 17 पायदान नीचे है, जबकि आबादी में उससे तीन गुना अधिक है। सफाई व्यवस्था में आम जनता के फीडबैक से पांच अंकों का निर्धारण किया जाना है।
विज्ञापन

आबादी के हिसाब से 27 अगस्त तक मिली ऑनलाइन प्रतिक्रिया के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 33908 फीडबैक के साथ 13.76 लाख ग्रामीण आबादी वाला ज्योतिबा फूले नगर पहले स्थान तो 12.07 लाख ग्रामीण आबादी वाला इटावा जिला 25652 फीडबैक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं 35.89 लाख की बड़ी आबादी वाले गोरखपुर जिले में महज 16528 लोग ही सफाई पर प्रतिक्रिया देने के लिए आगे आए।
विज्ञापन


आबादी के हिसाब से फीसदी में तैयार आंकड़ों में हम थोड़ा पीछे हैं मगर सिर्फ फीडबैक के आंकड़े में हम प्रदेश में आठवें पायदान पर हैं। - अनुज सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed