{"_id":"5b3fbdcf4f1c1b9d288b4fbf","slug":"21530904015-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। उड़ीसा के कटक में चल रही सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर की खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। गोरखपुर की खिलाड़ियों से सजी यूपी की टीम ने शुक्रवार को आंध्रप्रदेश को 14-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यूपी की टीम में शामिल गोरखपुर की मुस्कान ने छह और मनीषा विश्वकर्मा ने चार गोल दागे।
शुक्रवार सुबह आठ बजे दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हुआ। शुरू में आंध्रप्रदेश की टीम आक्रामक दिखी, लेकिन यूपी की टीम ने बेहतरीन डिफेंस करते हुए गोल करने की उनकी हसरतों पर पानी फेर दिया। यूपी की टीम ने डिफेंस के बाद आक्रामक खेल दिखाया तो एक के बाद एक लगातार चौदह गोल दागने में कामयाब हुई। यूपी की टीम में गोरखपुर की मुस्कान खां और मनीषा के अलावा निदा इब्राहिम ने एक और गुड़िया के दो गोल करके यूपी को एकतरफा जीत दिलाई। यूपी टीम के शानदार प्रदर्शन पर यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शम्सुद्दीन ने खुशी जताई।