{"_id":"5b3e6c364f1c1b02278b4acf","slug":"21530817590-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली का जवाब गोली से दे रहे जवान-बिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली का जवाब गोली से दे रहे जवान-बिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मनिंदरजीत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट (एआईएटीएफ) के अध्यक्ष और पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना के जवान गोली का जवाब गोली से दे रहे हैं।
बिट्टा निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनेता कुर्सी और सत्ता को महत्व देते हैं। राष्ट्र की सुरक्षा उनके लिए मायने नहीं रखती। बिट्टा ने गोरखनाथ मंदिर का दर्शन भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जब से मोदी प्रधानमंत्री हैं, तब से देश में बड़ी घटना नहीं हुई है। विदेश नीति बेहतर हुई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अच्छा काम कर रहे हैं। यूपी में अपराधियों के साथ ठीक बर्ताव किया जा रहा है। योगी को देखकर केपीएस गिल और बेअंत सिंह की याद आती है। बढ़ते नक्सलवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि जवान अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एआईएटीएफ के अध्यक्ष ने गोरखपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यहां के एयरपोर्ट की सुरक्षा में सिविल पुलिस को लगाया गया है। पुलिस कर्मी बिना बुलेट प्रूफ जैकेट के ड्यूटी कर रहे हैं। आतंकी घटना हुई तो बड़ा नुकसान होगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से चाक-चौबंद करने की जरूरत है।