{"_id":"5a9d8c034f1c1bbb218b63ec","slug":"21520274435-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में घुसने से मना करने पर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में घुसने से मना करने पर हुई मारपीट
siddharthnagar
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना के ग्राम रोहनीभारी में ख्ाेत में घ्ाुसने काे लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने त्रिलोकपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रोहनीभारी निवासी माधुरी व उनके देवर सूरज अपने खेत में काम कर रहे थे। खेत के पास चरागाह की भूमि पर निजामाबाद निवासी महताब, हाशिम व कासिम पुत्र अताउल्ला के अलावा सद्दाम व रियाज पुत्र सफी और अनीस पुत्र हितायतुल्ला आदि साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। माधुरी ने बताया कि बार-बार गेंद उनके खेत में आ रही थी और ये लोग खेत में घुसकर गेंद लेे जा रहे थे।
जिससे गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा था। मना करने पर ये लोग गाली-गलौच करने लगे और बाद में ईंट-पत्थर फेंकते हुए बैट से मारने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस घटना में माधुरी का सिर फट गया और उसके देवर सूरज के अलावा धीरज, नानबच्चा, रंजीत व प्रेमचंद चोटिल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से कासिम व अनीस को भी चोट आई। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।