{"_id":"5a2553f14f1c1b71548c106e","slug":"21512395761-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से सीएम ने रवाना की अखंड ज्योति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से सीएम ने रवाना की अखंड ज्योति यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर से अखंड ज्योति रवाना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह की शुरूआत के लिए सोमवार की सुबह योगी आदित्यनाथ ने मंदिर से अखंड ज्योति को एमपी कॉलेज के लिए रवाना किया। इस दौरान मंदिर में फरियादियों सहित जीते हुए पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष से भी मिले और उन्हें जीत की बधाई दी।
हर बार की तरह से मुख्यमंत्री सोमवार की सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर का भ्रमण कर सफाई की व्यवस्था देखी। गोशाला में जाकर गायों को देखा। इस बीच मंदिर में पहुंचे फरियादियों से मुलाकात की। करीब 7.30 बजे सीएम ने अखंड ज्योति को जीप से एमपी कॉलेज, जहां संस्थापक समारोह का शुभारंभ होना था, वहां के लिए रवाना किया।
खास बात यह रही कि वहां फरियादियों से अधिक जीते हुए पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष भी पहुंचे थे। इसमें गोरखपुर के अलावा अगल-बगल के जिलों से भी लोग पहुंचे थे। उनके साथ भारी संख्या में उनके समर्थक भी थे। सभी को मुख्यमंत्री ने जीत की बधाई देते हुए बेहतर कार्य करने की सलाह दी। उसके बाद सीएम योगी लगभग नौ बजे एमपी कॉलेज के लिए रवाना हुए।